फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Get patient tested for Covid before operation

गोरखपुर: ऑपरेशन से पहले मरीज की कराएं कोविड जांच, सीएमओ कर रहे हैं अपील

Mon, 27 Dec 2021 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Dec 2021 10:59 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर डॉ. आशुतोष ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिए। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील की।

विज्ञापन
Get patient tested for Covid before operation
कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या देशभर में बढ़ती जा रही है। गोरखपुर जिले में 64 दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिल चुका है। मरीज का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेज दिया गया है। इन सबके बीच सीएमओ ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि छोटी या बड़ी सर्जरी से पहले सभी मरीजों की कोविड जांच अवश्य कराएं। इससे सही समय पर संक्रमण का पता चलेगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर जनवरी और फरवरी के बीच में आने की आशंका जता रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगा दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने में सबकी सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मरीज की छोटी या बड़ी सर्जरी करने से पहले कोरोना जांच जरूर कराएं। बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच की जा रही है। बीआरडी में किसी भी ऑपरेशन से पहले कोरोना जांच कराई जा रही है। इसी जांच का नतीजा है कि शनिवार को बिना लक्षण वाले मरीज में कोरोना संक्रमण का पता चल सका। बताया कि एंटीजन के साथ-साथ आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी है। क्योंकि कई बार एंटीजन जांच से बिना लक्षण वाले मरीजों में संक्रमण का पता नहीं चल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर जांच जरूरी

सीएमओ ने अपील की कि लक्षणों और मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर कोविड जांच जरूरी है। मुंबई, राजस्थान, गुजरात और दूसरे देशों से आने वालों की कोविड जांच जरूर कराएं। ऐसे लोगों पर निगरानी समितियां नजर रखें। अगर बुखार सहित अन्य कोई लक्षण दिख रहे हैं तो तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें। विभाग ऐसे लोगों की जांच कराते हुए उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed