{"_id":"5ee77db28ebc3e433324c5ac","slug":"gemini-paradise-campus-declared-red-zone-in-gorakhpur-due-to-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का जेमिनी पैराडाइस कैंपस हुआ रेड जोन घोषित, बीआरडी के डॉक्टर मिले थे कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का जेमिनी पैराडाइस कैंपस हुआ रेड जोन घोषित, बीआरडी के डॉक्टर मिले थे कोरोना पॉजिटिव
Mon, 15 Jun 2020 07:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:24 PM IST
सार
- कैंपस के अंदर आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध
- बीआरडी के एक डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया के डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को प्रशासन ने जेमिनी पैराडाइस कैंपस को रेड जोन घोषित कर दिया है। साथ ही ब्लॉक नंबर सात को सील करते हुए लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड और शाहपुर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर नायक इन्कलेव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए लोगों के आने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने हॉटस्पॉट इलाके में ऑनलाइन होम डिलीवरी पोर्टल से सामान मंगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 13 जून को बीआरडी के एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें एनेस्थीसिया के एक डॉक्टर जेमिनी पैराडाइस में रहते हैं। इसकी जानकारी सोमवार को जब प्रशासन को हुई तो पूरे कैंपस को रेड जोन घोषित करते हुए आने-जाने वालों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया
इसके अलावा जिस ब्लॉक में डॉक्टर रहते थे, उस ब्लॉक को सील कर दिय गया है। जेमिनी पैराडाइज के लोगों को सलाह दी गई है कि वह कैंपस में दूधवाले, कूरियर वाले, ब्यूटी पॉर्लर वाले, बाइयों को बिल्कुल न बुलाएं। सदर एसडीएम गौरव सिंह सोंगरवाल ने बताया कि कैंपस को रेड जोन घोषित करते हुए लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। साथ ही अपार्टमेंट में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। जरूरत के सामान ऑनलाइन डिलीवरी से पहुंचाए जाएंगे।
एसडीएम सदर गौरव सिंह सोंगरवाल ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड हॉटस्पॉट एरिया और चित्रगुप्त नगर नायक इन्कलेव का निरीक्षण किया है। एसडीएम ने निर्देश दिया है कि हॉट-स्पॉट क्षेत्र में हर आने जाने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किए जाएं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। हॉट-स्पॉट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवश्यक सेवा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
एसडीएम सदर गौरव सिंह सोंगरवाल ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड हॉटस्पॉट एरिया और चित्रगुप्त नगर नायक इन्कलेव का निरीक्षण किया है। एसडीएम ने निर्देश दिया है कि हॉट-स्पॉट क्षेत्र में हर आने जाने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किए जाएं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। हॉट-स्पॉट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवश्यक सेवा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।