{"_id":"65b21f6ee1fa8f17030996ba","slug":"gda-will-prepare-dpr-of-rapti-river-front-in-gorakhpur-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: राप्ती रिवर फ्रंट का डीपीआर बनाएगा जीडीए, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: राप्ती रिवर फ्रंट का डीपीआर बनाएगा जीडीए, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट
Thu, 25 Jan 2024 02:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:14 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि राप्ती रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए जीडीए द्वारा डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 30 जनवरी तक इच्छुक फर्में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर में राप्ती रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी जीडीए को मिली है। जीडीए ने इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जा चुका है। 30 जनवरी तक इच्छुक फर्में इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। उम्मीद है कि राजघाट से डोमिनगढ़ के बीच इसका विकास किया जा सकता है। इस योजना के तहत जगह-जगह घाट बनाए जाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से पार्क आदि भी विकसित किया जाएगा। पर्यावरण को देखते हुए भी व्यवस्था की जाएगी। इसका निर्माण होने के बाद गोरखपुर में पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतर गंतव्य लोगों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जून से चिलुआताल में दिखेगा रामगढ़ताल जैसा नजारा, हर साल बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
विज्ञापन
प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि आरएफपी जारी होने के बाद लगभग चार फर्मों की ओर से रुचि दिखाई गई है। 23 जनवरी को प्री बिड मीटिंग भी हो चुकी है। फर्मों की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की अपील की गई है। जीडीए की ओर से डीपीआर तैयार कर सिंचाई विभाग को सौंप दिया जाएगा। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि राप्ती रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए जीडीए द्वारा डीपीआर तैयार किया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 30 जनवरी तक इच्छुक फर्में आवेदन कर सकती हैं।