फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA started investigation into allegations of illegal construction

Gorakhpur News: अवैध निर्माण के आरोप की जीडीए ने शुरू कराई जांच, काव्यांजलि हाइट्स को लेकर हुई शिकायत

Thu, 12 Sep 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
GDA started investigation into allegations of illegal construction
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स

मोहद्दीपुर स्थित बहुमंजिला इमारत काव्यांजलि हाइट्स में अवैध निर्माण को लेकर की गई शिकायतों की जांच गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुरू करा दी है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने जीडीए के ओएसडी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

विज्ञापन


इसमें प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह एवं संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता शामिल हैं। टीम की ओर से बुधवार को मौके पर जांच भी की गई है। एक सप्ताह के भीतर इसकी रिपोर्ट सचिव को देनी है। सचिव परीक्षण करने के बाद उपाध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


काव्यांजलि हाइट्स का निर्माण बांके बिहारी डेवलपर्स की ओर से किया गया है। इसी मोहल्ले के सौरभ जायसवाल ने इस बहुमंजिला भवन में कई अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसमें बेसमेंट क्षेत्र में अनुमति से अधिक दुकानों का निर्माण, अग्निशमन के लिए सीढ़ियों का निर्माण न होने, सेटबैक न छोड़ने, भू-विभाजन शुल्क न लेने जैसे बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए की टीम सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच करेगी। शिकायतें सही पाई गईं तो कार्रवाई भी तय है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बुधवार को समिति के अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सचिव के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि भवन को लेकर जो भी शिकायतें हैं, उसका बारीकी से जांच कराई जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed