फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA shines major parks now it is turn of colony parks

Gorakhpur: जीडीए ने प्रमुख पार्कों को चमकाया, अब कॉलोनी के पार्कों की बारी

Fri, 22 Jul 2022 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jul 2022 03:42 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में प्राधिकरण के जितने भी प्रमुख पार्क हैं, तकरीबन सभी की मरम्मत व सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही कॉलोनियों के बीच में बने ऐसे पार्क जो बदहाल हो चुके हैं, उनका भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
GDA shines major parks now it is turn of colony parks
प्रेमचंद पार्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंशी प्रेमचंद पार्क के साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अपने सभी प्रमुख पार्कों की सूरत बदल दी है। हर पार्क चमक उठे हैं। पाथ-वे की मरम्मत से लेकर नए ओपन जिम की स्थापना जैसे यहां कई अन्य कार्य कराए गए हैं। अब प्राधिकरण अपनी कॉलोनियों में स्थित छोटे-छोटे पार्कों की मरम्मत व सुंदरीकरण में भी जुटने जा रहा है।
विज्ञापन


पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के कायाकल्प से शुरू हुआ सफर इंदिरा बाल विहार, आंबेडकर पार्क और पंत पार्क के बाद आखिरी में बृहस्पतिवार को मुंशी प्रेम चंद पार्क की सूरत बदलने से पूरा हुआ। प्रेम चंद पार्क के प्रवेश द्वार की मरम्मत के साथ ही वहां नया ग्लो साइन बोर्ड लगाया गया है। पाथ-वे को दुरुस्त किया गया है, ताकि वहां टहलने आने वालों को दिक्कत न हो। बच्चों के लिए बने किड्स कॉर्नर के भी टूटे झूले और खेल आदि के सामान बदले गए हैं।
विज्ञापन


 

पार्क में जगह-जगह आकर्षक लाइटें लगाने के साथ ही उसकी दीवारों को रंगने के बाद कलाकारों ने उनपर प्रेम चंद का एक बड़ा चित्र भी बनाया है। साथ ही एक तरफ की दीवार पर उनकी प्रमुख रचनाओं को भी उकेरा गया है। पार्क के बीच में लगी प्रेम चंद की मूर्ति भी चमक उठी है तो वहीं परिसर में ही प्रेम चंद साहित्य संस्थान के रूप में विकसित उनके घर की भी प्राधिकरण ने मरम्मत व रंग-रोगन का काम कराया है। यहां मुंशी प्रेम चंद की सभी किताबें और अन्य साहित्य उपलब्ध हैं।

यही नहीं, मोहद्दीपुर रोड स्थित व्ही पार्क को उद्यान विभाग संचालित करता है, लेकिन कमिश्नर के निर्देश पर प्राधिकरण ने यहां भी  जीर्णशीर्ण हो चुके योग ध्यान केंद्र की मरम्मत का कार्य कराया है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर में प्राधिकरण के जितने भी प्रमुख पार्क हैं, तकरीबन सभी की मरम्मत व सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही कॉलोनियों के बीच में बने ऐसे पार्क जो बदहाल हो चुके हैं, उनका भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क शहर को अलग पहचान देते हैं। लोगों से अपील है कि वे खुद भी इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि वहां गंदगी न फैलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed