फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA seals under construction petrol pump

Gorakhpur News: जीडीए ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को किया सील

Fri, 10 Nov 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
GDA seals under construction petrol pump
हावर्ट बंधे के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कराया जा रहा था निर्माण
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी





गोरखपुर। हावर्ट बंधे के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप को जीडीए टीम ने सील कर दिया। बृहस्पतिवार को प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में टीम पहुंची। टीम ने राजघाट पुलिस और जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह की मौजूदगी में कार्रवाई की। प्रभारी मुख्य अभियंता ने बताया कि पेट्रोल पंप को अनाधिकृत रूप से बनवाया जा रहा था।


हावर्ट बंधा के किनारे हांसूपुर मोहल्ले के नजदीक पेट्रोल पंप का निर्माण कराने की सूचना जीडीए अधिकारियों को पूर्व में मिली थी। राप्ती नदी के पास बाढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंप बनवाने पर आपत्ति जताते हुए जीडीए अधिकारियों ने काम रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद भी पेट्रोल पंप मालिक की ओर से निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को जीडीए की टीम पहुंची और निर्माण कार्य को रोक करते हुए सील कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed