{"_id":"65d7ab987cbf15b1ca037b64","slug":"gda-earned-rs-156-crore-by-disposing-of-13-mitigation-maps-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-474985-2024-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 13 शमन मानचित्रों का निस्तारण कर जीडीए ने अर्जित किए 1.56 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 13 शमन मानचित्रों का निस्तारण कर जीडीए ने अर्जित किए 1.56 करोड़
Fri, 23 Feb 2024 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 05:41 PM IST
सार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने शमन एवं यूपीओबीपीएएस पोर्टल पर अपलोड ऑनलाइन लंबित मानचित्रों का बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर निस्तारण किया
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने शमन एवं यूपीओबीपीएएस पोर्टल पर अपलोड ऑनलाइन लंबित मानचित्रों का बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर निस्तारण किया। प्राधिकरण ने इस एक दिवसीय शिविर में मानचित्रों का निस्तारण कर 1.56 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।
विज्ञापन
शिविर में 15 आवेदन आए और अपने मानचित्रों के संबंध में जानकारी ली। तत्काल 13 शमन मानचित्रों का निस्तारण कराया गया। इससे 1.46 करोड़ एवं ऑनलाइन पोर्टल पर आए आवेदन के निस्तारण से 10 लाख रुपये मिलाकर कुल 1.56 करोड़ रूपये की आय हुई है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने लोगों से अपील की कि अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ऐसे शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही शिविर की अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
शिविर में प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, प्रभारी नियोजन हितेश कुमार, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राज बहादुर आदि मौजूद रहे।