फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA distributed the tricolor in the colonies

Gorakhpur News: जीडीए ने कॉलोनियों में वितरित किया तिरंगा

Fri, 15 Aug 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
GDA distributed the tricolor in the colonies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित कर इसे जन आंदोलन का स्वरूप दिया। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की कॉलोनियों और व्यावसायिक परिसरों में 1000 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। साथ ही पार्कों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, सजावट और माल्यार्पण की तैयारी कर देशभक्ति का माहौल बनाया गया।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर बुद्ध विहार, लोहिया इन्क्लेव, सिद्धार्थपुरम, वसुंधरा इन्क्लेव, गौतम विहार, चंपा देवी पार्क समेत कई क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने लोगों से अपने घरों पर ध्वजारोहण व हैशटैग ‘हर घर तिरंगा’ के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने की अपील की।
विज्ञापन

इंदिरा बाल विहार, महंत दिग्विजयनाथ पार्क, डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यान सहित अन्य स्थलों पर सफाई, प्रतिमाओं की धुलाई और सजावट की गई। शुक्रवार सुबह जीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed