फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA directs building owners and operators to submit documents.

Gorakhpur News: तीन लाइब्रेरी और पांच कंप्यूटर कोचिंग सेंटरों को नोटिस

Tue, 30 Jun 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
GDA directs building owners and operators to submit documents.
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नियमों के विपरीत संचालित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर मानकों का उल्लंघन मिलने पर तीन लाइब्रेरी और पांच कंप्यूटर कोचिंग सेंटरों समेत कुल आठ संस्थानों को नोटिस जारी किया। भवन स्वामियों और संचालकों को निर्धारित समय के भीतर अभिलेख प्रस्तुत कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रामजानकी नगर क्षेत्र में संचालित श्री श्याम लाइब्रेरी, प्रभा लाइब्रेरी और वैश्नेय लाइब्रेरी में मानकों के अनुरूप संचालन नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, शाही मार्केट स्थित एसीएमई कंप्यूटर सेंटर, एजुकेशन वर्ल्ड, ब्रॉडवे इन्फोसिस, एसवीआईआईटी और टैली एजुकेशन को भी नोटिस देकर जवाब-तलब किया गया।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित कोचिंग संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों, पेइंग गेस्ट हाउस, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप भवनों का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण में भवन मानकों के उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों को निर्धारित अवधि में अभिलेख प्रस्तुत करने और कमियों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने अथवा कमियां दूर नहीं किए जाने पर संबंधित प्रकरणों में सीलिंग आदेश प्राप्त कर भवनों और प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवासीय भूखंडों का व्यवसायिक उपयोग करने वाले 10 संस्थानों को भी नोटिस
जीडीए ने बुद्ध विहार आवासीय योजना में आवासीय भूखंडों का व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की है। मास्टर प्लान का उल्लंघन कर शोरूम, दुकान और होटल संचालित करने वाले 10 प्रतिष्ठानों और भू-स्वामियों को आवासीय से व्यवसायिक भू-उपयोग परिवर्तन (शमन) का मानचित्र दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed