{"_id":"60de946a8ebc3ecccc29033d","slug":"gda-board-meeting-under-chairmanship-of-commissioner-ravi-kumar-ng-decision-will-be-taken-on-19-agendas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जीडीए की बोर्ड बैठक आज, 19 एजेंड़ों पर होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जीडीए की बोर्ड बैठक आज, 19 एजेंड़ों पर होगा फैसला
Fri, 02 Jul 2021 09:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:52 AM IST
सार
कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में तीन बजे शुरू होगी बैठक।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक गुरुवार यानी आज होगी। कमिश्नर व प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में दोपहर तीन बजे से होने वाली इस बैठक में 19 एजेंडों पर मंथन होगा। रामगढ़ताल क्षेत्र में प्रस्तावित ग्रीन सेस (हरित अधिभार) लागू होगा या नहीं इस मामले में भी निर्णय होगा। यदि ग्रीन सेस लालू हुआ तो इस क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत कराने वालों को अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा।
ग्रीन सेस को लेकर गठित कमेटी की रिपोर्ट को भी बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। कोरोना काल से पहले 10 मार्च को संपन्न हुई जीडीए बोर्ड की बैठक में रामगढ़ताल क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में मानचित्र स्वीकृत किए जाने को लेकर फैसला किया गया था। नेशनल ग्रीन ट्रीब्युनल (अनजीटी) के आदेश एवं वेटलैंड का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रामगढ़ताल क्षेत्र में हाई रिस्क मानचित्र स्वीकृत किए जाने के लिए ग्रीन सेस लगाने का प्रस्ताव किया गया था।
इसके निर्धारण के लिए एक कमेटी गठित करने के साथ ही आपत्ति भी मांगी गई थी। एक संस्था ने कई दलिलों के साथ आपत्ति दर्ज कराई है। प्राधिकरण द्वारा गठित कमेटी के रिपोर्ट को भी बोर्ड की बैठक में भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मानबेला के किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने को लेकर प्रधिकरण की ओर से की गई कार्यवाही की जानकारी बोर्ड को दी जाएगी। रामगढ़ताल के सामने स्थित वाटर बाडी का सुंदरीकरण कराए जाने का मामला भी रखा जाएगा। साथ ही जीडीए की संपत्तियों पर ब्याज दर बदलने आदि मामलों पर भी बैठक में निर्णय होगा।