फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangwar Teenager injured in broad daylight firing in Gorakhpur

गैंगवार: गोरखपुर में दिनदहाड़े चली गोली से किशोर घायल, तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Mon, 17 Jul 2023 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। गोली से राहगीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Gangwar Teenager injured in broad daylight firing in Gorakhpur
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में बीती रात फिर गैंगवार का सा माहौल देखकर लोग दहशत में आ गए। राज नर्सिंग होम के पास रविवार की रात 8.50 बजे पुरानी रंजिश में गिरोहबंद युवकों के बीच मारपीट के दौरान चली गोली से एक राहगीर 17 वर्षीय सुरेंद्र यादव घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। वारदात के बाद दो बाइक से आए छह बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बीच सड़क सरेआम गोली चलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, जिस युवक से विवाद है, उसे भी पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के राज नर्सिंग होम के सामने ही प्रिंस कुशवाहा (23) का आवास है। तीन साल पहले माधोपुर के साहिल कन्नौजिया, आनंद साहनी और अमन साहनी से उनका विवाद हो गया था। बहन पर छींटाकशी को लेकर शुरू हुए विवाद में एक साल पहले भी मारपीट हुई थी, जिसमें प्रिंस को हत्या की कोशिश का आरोपी बनाते हुए पुलिस ने जेल भी भेजा था। तभी से युवकों के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए मांगी मन्नत

रविवार की रात में प्रिंस अपने घर के बाहर ऑटो में भाई सुधांशु के साथ बैठ कर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। आरोप है कि तभी दो बाइक से साहिल, आनंद और अमन अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ गए और प्रिंस को गाली देते हुए बाहर बुलाया।

इसे भी पढ़ें: फिल्म से लेकर राजनीति तक खुद को साबित किए रवि किशन, काम के दम पर जनता के दिलों पर करते हैं राज

प्रिंस और युवकों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी बाइक से आए बदमाशों में से किसी एक ने असलहा निकाल लिया और हाथापाई में गोली चल गई। गोली उधर से गुजर रहे पास में रहने वाले सुरेंद्र यादव पुत्र उमेश यादव के पेट में जा लगी और वह नीचे गिर गया। सुरेंद्र के नीचे गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने असलहा निकाल कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ के पीछे हटते ही असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। गोली से राहगीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed