फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangsters on four accused of cow smuggling by forming a gang in Gorakhpur

Gorakhpur News: गिरोह बनाकर गो-तस्करी करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर- जानें और भी सख्त होगी कार्रवाई

Thu, 09 May 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 09 May 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Gangsters on four accused of cow smuggling by forming a gang in Gorakhpur
हरपुर बुदहट में गोतस्करी करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर का केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गिरोह बनाकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए गो-तस्करी करने वाले चार आरोपियों पर हरपुर बुदहट पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के बंदीपुर का रहने वाला मोहम्मद राशिद उर्फ सादिक गिरोह का सरगना है।

विज्ञापन


इसके अलावा गिरोह के तीन अन्य गुर्गे, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर और मुबारकपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के साथ उनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गिरोह का सरगना मोहम्मद राशिद उर्फ सादिक पर हरपुर बुदहट व चौरीचौरा थाने में पांच केस दर्ज हैं। वहीं आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र के बालचंद्र पर हरपुर बुदहट व चौरीचौरा थाने में पांच केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र के नथ्थूपुर कसाई मोहल्ला निवासी आमिर पुत्र हसनैन और मिट्ठू उर्फ साजिद पुत्र निजामुद्दीन गैंग के सक्रिय गुर्गा है। आमिर पर जीयनपुर, दोहरीघाट, बेलीपार और हरपुर बुदहट थाने में छह केस दर्ज हैं। मिट्ठू उर्फ साजिद पर हरपुर बुदहट व चौरीचौरा थाने में चार केस दर्ज हैं। यह गिरोह वर्ष 2022 से गो-तस्करी के धंधे में संलिप्त है।

हरपुर बुदहट पुलिस पर कर चुके हैं जानलेवा हमला
गिरोह पिकअप व लक्जरी वाहनों से रात में गो-तस्करी के लिए निकलता था। इस दौरान बीच में किसी के आने पर वे हमलावर हो जाते थे, चाहे पुलिस ही क्यों न हो। छह सितंबर 2023 को गो-तस्करी कर जाते समय घेराबंदी कर जानलेवा हमला कर चुका है।


पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनके पास से स्कार्पियो, दो गोवंश, एक नायलान का बंडल, डंडा, ईंट, पत्थर, चाकू, 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed