फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster on three miscreants who robbed

Gorakhpur: लूट करने वाले तीन बदमाशों पर गैंगस्टर, जमानत पर बाहर हैं बदमाश

Sat, 16 Jul 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 10:24 AM IST
सार

पुलिस को जांच में पता चला कि तीनों गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे आम जनमानस भय व्याप्त है। इसे देखते हुए गुलरिहा पुलिस तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।

विज्ञापन
Gangster on three miscreants who robbed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बरगदही के पास बाइक सवार देवर-भाभी से लूट की वारदात करने के तीनों आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। तीनों जेल भेजे गए थे, लेकिन वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए डीएम से अनुमति लेकर बृहस्पतिवार रात गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पिपराइच के जंगल धूसड़ निवासी झीनक, छोटी रेतवहिया के मन्नू उर्फ विदुर और मंझरिया के शिवकुमार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कतरारी निवासी जरीना खातून 20 अप्रैल को अपने देवर के साथ लखनऊ इलाज कराने गई थीं।
विज्ञापन


रात में स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से घर जा रही थीं। रास्ते में बरगदही के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश महिला को धक्का देकर बाइक से गिरा दिए और मोबाइल फोन व पर्स छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि तीनों गैंग बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे आम जनमानस भय व्याप्त है। इसे देखते हुए गुलरिहा पुलिस तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed