फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster on accused of robbing a scooty after killing a businessman

Gorakhpur: व्यापारी की हत्या कर स्कूटी लूटने के आरोपियों पर गैंगस्टर, तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Dec 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Dec 2022 10:48 AM IST
सार

महराजगंज पुलिस ने एक स्कूटी के साथ चोरों को गिरफ्तार किया था। चोरी की स्कूटी के नंबर के आधार पर पता लगाते हुए महराजगंज पुलिस गोरखपुर के भटहट पहुंच गई थी। इसके बाद ही पता चला कि यह बृजेश वर्मा की गायब स्कूटी है। जानकारी के बाद गोरखपुर पुलिस सक्रिय हुई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Gangster on accused of robbing a scooty after killing a businessman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में जुलाई 2021 में व्यापारी बृजेश विश्वकर्मा की हत्या कर स्कूटी लूटने के चार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को डीएम की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज करते ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। एक आरोपी पहले से जेल में  है।
विज्ञापन


 महराजगंज के पनियरा के बसडीला निवासी आकाश गुप्ता, पनियरा के बभनौली निवासी समीर अली, साजिद अली व सलामत उर्फ कल्लू अंसारी को गिरोहबंद किया गया है। आकाश गुप्ता गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई को बृजेश विश्वकर्मा की हत्या हुई थी। सड़क किराने शव मिलने के बाद मामला काफी तूल भी पकड़ा था। परिजन, जहां बृजेश दावत में शामिल होने गया था, वहां मौजूद लोगों को आरोपी बना रहे थे, लेकिन पुलिस जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छह महीने बाद दिसंबर में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद कर घटना का पर्दाफाश किया था। अब पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने शनिवार को आकाश, समीर व साजिद अली को गिरफ्तार किया।


ऐसे खुला था मामला
महराजगंज पुलिस ने एक स्कूटी के साथ चोरों को गिरफ्तार किया था। चोरी की स्कूटी के नंबर के आधार पर पता लगाते हुए महराजगंज पुलिस गोरखपुर के भटहट पहुंच गई थी। इसके बाद ही पता चला कि यह बृजेश वर्मा की गायब स्कूटी है। जानकारी के बाद गोरखपुर पुलिस सक्रिय हुई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed