{"_id":"61924fc87f6b9e3790558818","slug":"gangster-dies-in-deoria-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: जेल में बंद गैंगस्टर की मौत, 10 माह पहले हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: जेल में बंद गैंगस्टर की मौत, 10 माह पहले हुई थी गिरफ्तारी
Mon, 15 Nov 2021 05:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 05:47 PM IST
सार
बलिया जनपद निवासी था और करीब दस माह से जेल में था बंद, जेल से अस्पताल ले जाते समय हुई मौत।
विज्ञापन
देवरिया जेल।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब दस माह से जेल में बंद एक गैंगस्टर की सोमवार दोपहर में तबियत खराब हो गई। हालत नाजुक देख जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। बंदी रक्षक बंदी अस्पताल पहुंचाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बलिया जनपद के फेंफना थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकड़ गांव निवासी हरदेव 35 वर्ष पुत्र बीर बहादुर को कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट हरदेव पर गैंगस्टर लगा दिया।
विज्ञापन
30 जनवरी 2021 से जेल में बंद बंदी को इलाज के लिए 8 नवंबर को जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया और आराम होने पर फिर से जेल लाया गया। 10 नवंबर को उसका अल्ट्रासांउड कराया गया तो पथरी होने की बात डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर में करीब 12 बजे हरदेव का सांस फूलने लगा और गिर पड़ा। यह देख जेल प्रशासन बंदी को जेल के एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जेलर राजकुमार ने बताया कि बंदी की तबियत कई दिनों से खराब थी। जिसका इलाज जिला अस्पताल कराया जा रहा था। दोपहर में अचानक तबियत खराब हुई तो अस्पताल भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। बंदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।