फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster charges have been imposed on 4 cattle smugglers of Kushinagar, Gorakhpur Police had arrested them

पशु तस्करी पर शिकंजा: कुशीनगर के चार पशु तस्करों पर पर लगा गैंगस्टर, चोरी और गो हत्या मुख्य अपराध

Thu, 02 Jan 2025 10:44 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

बांसगांव पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अदालत पर संगठित गिरोह बनाकर चोरी और गो हत्या जैसे अपराध के आरोप हैं। इस गिरोह का आम जनमानस में भय व्याप्त है। अदालत पर कुशीनगर, बस्ती और गोरखपुर के थानों में पांच केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Gangster charges have been imposed on 4 cattle smugglers of Kushinagar, Gorakhpur Police had arrested them
पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए दो पशु तस्कर और जब्त की गई गाड़ी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

कुशीनगर के चार पशु तस्करों के खिलाफ बांसगांव थाने में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसमें कुशीनगर के तमकुहीराज निवासी गैंग लीडर अदालत, तरयासुजान थाना क्षेत्र के कोरेन्दहा चौपलिया का अंशु यादव, सेवरही थाना क्षेत्र के बरइना टोला का शिबू कुमार जायसवाल और तरयासुजान क्षेत्र के सत्येंद्र उर्फ लालू यादव का नाम शामिल है।

विज्ञापन


कुशीनगर प्रशासन की मदद से चारों आरोपियों की संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। आगे चलकर पुलिस अवैध संपत्ति भी जब्त करेगी। बांसगांव पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अदालत पर संगठित गिरोह बनाकर चोरी और गो हत्या जैसे अपराध के आरोप हैं।
विज्ञापन


इस गिरोह का आम जनमानस में भय व्याप्त है। अदालत पर कुशीनगर, बस्ती और गोरखपुर के थानों में पांच केस दर्ज हैं। अंशु यादव पर कुशीनगर और गोरखपुर के थानों में चार केस दर्ज हैं। शिबू पर बस्ती, गोरखपुर और कुशीनगर में पांच केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed