{"_id":"6a31b40eb248a97a51002911","slug":"gangster-aniruddhas-property-worth-rs-18-lakh-attached-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1356212-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैंगस्टर अनिरुद्ध की 18 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैंगस्टर अनिरुद्ध की 18 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
गोरखपुर। हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा की करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अपराध से अर्जित धन से बनाई गई थी।
रामगढ़ताल क्षेत्र में संचालित हुक्का बार और उससे जुड़े देह व्यापार के मामले की जांच के दौरान अनिरुद्ध ओझा का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, जांच में उसकी भूमिका गिरोह के सक्रिय सदस्य के रूप में मिली, जिसके बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद झंगहा थाना क्षेत्र के जोलहाबारी गांव स्थित अनिरुद्ध ओझा की चार कमरों वाली संपत्ति को जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले इसी मामले में होटल संचालक की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिरुद्ध ओझा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस गिरोह में शामिल कुल 14 आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई कर गिरोह की आर्थिक गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। जांच में यदि अन्य आरोपियों की भी अवैध संपत्ति सामने आती है तो उनके खिलाफ भी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।