फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gang rape

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
gang rape
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर/ देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार(नौ नवंबर) की है। युवक से बात करते समय युवक को भगाकर आरोपित ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना से पूर्व किशोरी के साथ मौजूद युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में है। दो दिन पूर्व वह अपने नाना के घर आया था। यहां पड़ोस की एक किशोरी घरवालों से बाजार से कपड़ा खरीदने की बात कह कर निकली। नाना के घर आया युवक उसे बाइक से नदावर घाट दिखाने के बहाने ले गया। रास्ते में रुककर दोनों बात करने लगे। इसी बीच मझौलीराज नगर पंचायत क्षेत्र के चार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने वहां पहले से मौजूद युवक को भगाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद युवक पहुंचा और किशोरी को घर ले गया। पहले तो डर के मारे युवती ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। कुछ दिक्कत हुई तो घरवालों से पूरा वाकया बता दिया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मझौलीराज निवासी अरविंद गुप्ता, दीपक कुमार यादव, छोटू और सत्येंद्र यादव पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता की तहरीर पर चार युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से पूर्व साथ में मौजूद युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कपिलमुनी सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed