फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gang of thieves active as soon as examinations start in DDU, mobile and bag stolen

Gorakhpur News: डीडीयू में परीक्षाएं शुरू होते ही चोरों का गिरोह सक्रिय, मोबाइल व बैग चोरी

Sun, 14 Apr 2024 03:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Gang of thieves active as soon as examinations start in DDU, mobile and bag stolen
-पांच दिन में चार छात्राओं का मोबाइल बैग समेत हो चुका है चोरी
विज्ञापन

-परीक्षा में जाने से पूर्व कला संकाय भवन के बाहर खुले में पेड़ों पर टांगते हैं बैग
-जनवरी में हुई विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में भी हुईं थीं चोरी की दर्जनों वारदातें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षाएं शुरू होते ही चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। पांच दिन में कला संकाय भवन के सामने पेड़ पर टंगा छात्र-छात्राओं का मोबाइल समेत चार बैग उड़ाने की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इन चोरियों के पीछे उन छात्र-छात्राओं की लापरवाही को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में नौ अप्रैल से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। छात्र-छात्राओं को नियंता कार्यालय में अपना सामान जमा करने का निर्देश है। सुबह और दोपहर की पालियों में प्राय: छात्र इस दिशा-निर्देश की उपेक्षा कर सीधे कला संकाय या दीक्षा भवन स्थित परीक्षा केंद्र पहुंच जाते हैं। वहां जाने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपना बैग सामने पार्क में पेड़ों पर टांग कर परीक्षा देने चले जाते हैं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे चोर उचक्के मौके का लाभ उठाकर बैग उड़ा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान भी इस तरह की दो दर्जन से अधिक घटनाएं हुई थीं। माना जा रहा है कि इसमें युवाओं के कई गिरोह शामिल हैं, जो टारगेट करके बैग उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपना सामान इधर-उधर रखने की बजाय नियंता कार्यालय में जमा कर टोकन प्राप्त कर लें। ताकि उनका सामान सुरक्षित रहे। इसके लिए विद्यार्थियों से बार-बार कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed