फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gang Molested by kidnapping a girl in gorakhpur

Gorakhpur Crime: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 23 May 2022 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 10:04 AM IST
सार

गांव की युवती रात 10:45 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवक पहुंच गए और मुंह दबाकर उसे एक बागीचे में उठा ले गए जहां दुष्कर्म किए। इस दौरान जब युवती शोर मचाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई कर दी जाती थी। बागीचे में वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Gang Molested by kidnapping a girl in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में शनिवार की रात 20 वर्षीय युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही चार युवक उसे उठा ले गए और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किए।

विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटी युवती किसी तरह से घर पहुंची और फिर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव की युवती रात 10:45 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवक पहुंच गए और मुंह दबाकर उसे एक बागीचे में उठा ले गए जहां दुष्कर्म किए। इस दौरान जब युवती शोर मचाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई कर दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागीचे में वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, काफी देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर मां भी तलाश में भी निकल गई थी। आरोपियों के चंगुल से छूटकर लड़खड़ाते हुए युवती मां से रास्ते में मिल गई और आपबीती बताई। युवती ने अपने साथ हुई घटना में चार लोगों का नाम बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को मेडिकल के लिए भेज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed