{"_id":"6ac01f86b2f4bddfe604833b","slug":"gang-busted-in-khajni-two-arrested-with-stolen-jewelry-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1471949-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खजनी में गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के जेवरात समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खजनी में गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के जेवरात समेत दो गिरफ्तार
Sat, 03 Oct 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम दक्षिणी क्षेत्र ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और 2430 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू पुत्र वकील उर्फ श्रीलाल निवासी अंबेडकरनगर और हाल पता सिकरीगंज और हरिकेश पुत्र कमलेश निवासी संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी खजनी और सिकरीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। सूचना मिली थी कि दोनों चोरी के जेवरात बेचने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने सरया तिवारी अंडरपास से करीब 100 मीटर आगे हरनही रोड पर घेराबंदी कर सुबह करीब 11 बजे दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आठ अंगूठी, दो नथिया, दो चेन, मंगलसूत्र का लॉकेट, दो जोड़ी झुमके, दो पायल, करधनी और 2430 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी जयंत सिंह के मुताबिक, बबलू के खिलाफ खजनी में पांच और सिकरीगंज में छह चोरी के मामले दर्ज हैं। वह इन मामलों में वांछित था।