फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gallantry medal for team that killed Firoz Pathan in encounter

UP: मुठभेड़ में फिरोज पठान को मार गिराने वाली टीम को वीरता पदक, इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल का चयन

Tue, 15 Aug 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Aug 2023 01:46 PM IST
सार

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर एसटीएफ यूनिट ने एक साहसिक मुठभेड़ किया था। इस मुठभेड़ में फ़िरोज़ पठान, इरफ़ान पठान, हीरू से एसटीएफ टीम का मुठभेड़ हुआ था। मुठभेड़ में फ़िरोज़ पठान को गोली लगी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Gallantry medal for team that killed Firoz Pathan in encounter
बाएं से एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, सिपाही यशवंत और मोहम्मद इमरान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बस्ती में बैंक डकैती सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले फिरोज पठान को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने मुठभेड़ में मार गिराया था, वहीं उसके दो अन्य साथी इरफान पठान और हीरू को गिरफ्तार किया था। तब मुख्यमंत्री की तरफ से टीम को दो लाख रुपये का इनाम दिया गया था, जबकि फिरोज के खिलाफ एडीजी जोन ने एक लाख रुपये तो आईजी रेंज प्रयागराज ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल इरमान खान को गोली लगी थी। इसी मामले में एसटीएफ में पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के अलावा गोरखपुर एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल इमरान खान को पुलिस का वीरता पदक राष्ट्रपति से प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गोरखपुर एसटीएफ यूनिट ने एक साहसिक मुठभेड़ किया था। इस मुठभेड़ में फ़िरोज़ पठान, इरफ़ान पठान, हीरू से एसटीएफ टीम का मुठभेड़ हुआ था। मुठभेड़ में फ़िरोज़ पठान को गोली लगी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल मोहम्मद इमरान भी गोली लगने से घायल हो गए थे। एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फिरोज पठान एक दुर्दांत अपराधी था उसने प्रदेश में नियमित अंतराल पर बैंक डकैती डाली थी। पुलिस के लिए वह एक बहुत बड़ी चुनौती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed