{"_id":"69b8761a90d017f1380e497b","slug":"gagaha-police-is-calling-the-case-suspicious-the-victim-has-not-yet-given-a-written-complaint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1260320-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से मोबाइल फोन और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रास्ता पूछने के बहाने महिला से मोबाइल फोन और नकदी छीनी
Tue, 17 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों पर रकहट-असवनपार बांध के पास मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका और फिर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार, गरयाकोल गांव निवासी रामानंद यादव की पत्नी कुसमावती रकहट चौराहे से दवा लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। गड़ही गांव के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला से हाटा बाजार जाने का रास्ता पूछा। पीड़िता ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे मास्क लगाए बदमाश ने उतरकर उनके गले से चेन झपट ली। शक होने पर कि चेन नकली है, बदमाशों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और डरा-धमकाकर उनके पर्स में रखे 1,180 रुपये और कीपैड मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी रियांव की तरफ भाग निकले। पीड़िता ने राहगीरों और ऑटो चालकों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
हालांकि, गगहा पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि महिला से तहरीर मांगी गई है लेकिन उन्होंने फिलहाल तहरीर देने से इनकार किया है।