फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Full story of gang misdeed of 13 year old girl in Gorakhpur in Hindi

13 की लड़की 15 का आशिक: तीन दिन होटल में संबंध बनाकर भागा, मैनेजर ने धंधे में धकेला; दहला देगी ये खौफनाक कहानी

Mon, 26 Jan 2026 07:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Jan 2026 07:40 PM IST
सार

सीओ, गोरखपुर ने बताया कि किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार किया है लेकिन उसके बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Full story of gang misdeed of 13 year old girl in Gorakhpur in Hindi
13 साल की नाबालिग संग कई दिनों तक कई लोगों ने किया दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण फिर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म और स्पा सेंटर में बेचने के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में किशोरी को होटल तक ले जाने वाला उसका इंस्टाग्राम दोस्त (15) और स्पा नेटवर्क से जुड़ा आदित्य शामिल है। किशोरी के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले से दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई हैं। हालांकि, किशोरी ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

5 जनवरी को घर से निकली थी किशोरी
पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर मैनेजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गोरखनाथ इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से छह माह पहले शाहपुर निवासी एक किशोर से हुई थी। उसी के बहकावे में आकर किशोरी पांच जनवरी को घर से निकल गई। आरोप है कि इंस्टाग्राम दोस्त उसे गीडा इलाके के नौसड़ स्थित भूमि पैलेस होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, किशोरी के अकेले होने और घर से भागकर आने की जानकारी मिलने पर होटल मालिक धीरेंद्र उर्फ अभय सिंह ने उसे होटल में ही बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां तीन दिन तक होटल मालिक, मैनेजर आदर्श पांडेय समेत कई लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बड़हलगंज स्थित एक स्पा सेंटर में बेच दिया।

विज्ञापन

स्पा सेंटर में भी लूटी गई अस्मत
स्पा सेंटर में भी किशोरी को करीब एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि वहां स्पा सेंटर के मैनेजर अंकित कुमार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर आरोपी उसे नौसड़ स्थित उसी होटल में छोड़कर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को खोजकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि आरोप है कि गोरखनाथ पुलिस मामले को दबाए बैठी रही। इसके बाद किशोरी की मां ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया, जिसमें पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ। बयान के आधार पर पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं बढ़ा दीं।

तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को भिजवाया था जेल
इससे पहले शनिवार को पुलिस ने होटल मालिक, होटल मैनेजर और स्पा मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। रविवार को पुलिस ने 15 वर्षीय इंस्टाग्राम दोस्त और स्पा नेटवर्क से जुड़े पिपराइच निवासी आदित्य को भी पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समय से पुलिस होती सक्रिय तो बच जाती किशोरी की अस्मत
किशोरी के परिजनों ने बताया कि एक जनवरी को किशोरी घर से लापता हुई थी। पांच जनवरी को परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस किशोरी का ढूंढ़ने के बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। समय रहते पुलिस अगर सक्रिय हो जाती तो किशोरी की अस्मत लुटने से बच जाती। मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस टीम सक्रिय हुई। किशोरी के मिलने के बाद भी पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने की जहमत तक नहीं उठाई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय को फटकार लगाई, तब जाकर किशोरी का मेडिकल परीक्षण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed