{"_id":"62ce83298dad577579519aae","slug":"from-tomorrow-you-will-be-able-to-enjoy-two-seater-boat-in-ramgarh-tal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: रामगढ़ताल में कल से दो सीट वाली बोट का ले सकेंगे आनंद, प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: रामगढ़ताल में कल से दो सीट वाली बोट का ले सकेंगे आनंद, प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी
Wed, 13 Jul 2022 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल में कयाकिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में बोटिंग के शौकीन लोग बृहस्पतिवार से रामगढ़ताल में कयाकिंग का भी आनंद ले सकेंगे। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसके लिए पांच कयाक (एक या दो सीट वाली नाव) खरीदी है। प्राधिकरण ने इसका परीक्षण भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे सदर सांसद रवि किशन शुक्ल व एडीजी जोन अखिल कुमार इसका शुभारंभ कर सकते हैं। प्राधिकरण शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध करेगा। करीब 30 हजार रुपये की एक कयाक पर एक साथ दो लोग बैठ सकेंगे। इसके साथ सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी होंगे। इसे स्वयं भी चलाया जा सकेगा। ताल में छोटी प्रतियोगिताएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि पहली बार रामगढ़ताल में कयाक चलाई जाएगी। इससे ताल की खूबसूरती और बढ़ेगी और पर्यटकों का रोमांच भी बढ़ेगा। बृहस्पतिवार सुबह इसका शुभारंभ होगा।
विज्ञापन