फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामगढ़ताल की सैर करने निकले हैं तो पढ़ लें ये खबर, यहां प्रवेश के लिए चुकाना होगा मामूली शुल्क

Wed, 02 Dec 2020 11:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh Taal opened and Boating starts from today latest nauka vihar gorakhpur photos
रामगढ़ताल झील। - फोटो : राजेश कुमार
कोरोना संकट के चलते पिछले आठ महीनों से रामगढ़ ताल में बंद की गई नौकायन की सुविधा आज यानी कि बुधवार से फिर शुरू हो जाएगी। डीएम के विजेंद्र पांडियन ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की शर्त पर नौकायन की अनुमति प्रदान कर दी है।
Ramgarh Taal opened and Boating starts from today latest nauka vihar gorakhpur photos
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने आदेश के अनुसार जेट्टी पर रोजाना कम से कम दो बार सैनेटाइजेशन करना होगा। मुख्य प्रवेश द्वार पर सैनेटाइजर, थर्मल स्कैनिंग और हेल्प डेस्क की व्यवस्था करनी होगी। बिना मास्क के प्रवेश निषेध होगा। साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बोट की क्षमता के 50 प्रतिशत सीटों पर ही लोगों को बैठाया जा सकेगा।
Ramgarh Taal opened and Boating starts from today latest nauka vihar gorakhpur photos
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
नौकायन केंद्र के संचालक राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि डीएम की ओर से जारी निर्देशानुसार कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव संबंधी सभी मानकों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramgarh Taal opened and Boating starts from today latest nauka vihar gorakhpur photos
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से आएगा क्रूज, रेस्तरां भी खुलेगा
जीडीए से सहमति मिलने पर नौकायन केंद्र पर आने वाले समय में रेस्तरां का उद्घाटन हो सकता है। इसके अलावा नए साल में यहां पर लोग क्रूज का भी आनंद उठा सकेंगे। जल्द ही कोलकाता क्रूज यहां लाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Ramgarh Taal opened and Boating starts from today latest nauka vihar gorakhpur photos
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
प्रवेश के लिए पांच रुपये शुल्क
जेट्टी पर प्रवेश के लिए पांच रुपये शुल्क रखा गया है। यह शुल्क मेंटिनेंस के लिए लिया जाएगा। जेट्टी के मुख्य द्वार पर ही काउंटर लगाया जाएगा। बिना मास्क व थर्मल स्कैनिंग के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed