{"_id":"6b08a5d1a77db12a7f01108d","slug":"from-surgery-on-cadavers-to-ai-modern-techniques-learned-across-five-workshops-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1530673-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैडेवर पर सर्जरी से लेकर एआई तक, पांच कार्यशालाओं में सीखीं आधुनिक तकनीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैडेवर पर सर्जरी से लेकर एआई तक, पांच कार्यशालाओं में सीखीं आधुनिक तकनीकें
विज्ञापन
- यूपीएएसआईकॉन-2026 का एम्स गोरखपुर में आगाज, युवा सर्जन को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
गोरखपुर। सर्जरी की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब ऑपरेशन में हाथों की दक्षता के साथ आधुनिक उपकरणों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों की समझ भी जरूरी हो गई है। इसी बदलाव से युवा सर्जनों को रूबरू कराने के लिए एम्स गोरखपुर में बृहस्पतिवार को पांच विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
इनमें कैडेवर पर ऑपरेशन की तकनीक सीखने से लेकर लैप्रोस्कोपी में टांके लगाने, एंडोस्कोपी और चिकित्सा अनुसंधान में एआई के इस्तेमाल तक का प्रशिक्षण दिया गया। मौका था एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के 51वें वार्षिक सम्मेलन यूपीएएसआईकॉन-2026 के शुभारंभ का।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. विभा दत्ता के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन यूपीएएसआई के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन
कैडेवरिक कार्यशाला में डॉ. विवेक मिश्रा और डॉ. रवि गुप्ता के निर्देशन में डॉ. राहुल सरीन, डॉ. रजनीश चतुर्वेदी और डॉ. रवि प्रकाश ने पित्ताशय निकालने, अपेंडिक्स सर्जरी, कोलन मोबिलाइजेशन और हर्निया सर्जरी का प्रशिक्षण दिया। इसमें डॉ. शाहनवाज अहमद चौधरी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. शैलजा शर्मा, डॉ. सूर्यकांत सेठ, डॉ. माधवी रामटेके, डॉ. चेतन साहनी, डॉ. सारा स्को संगमा और डॉ. प्रेरणा चंद्रा की भूमिका रही।
लैप्रोस्कोपिक नॉटिंग एवं स्यूचरिंग कार्यशाला में प्रो. डॉ. विकास सिंह और डॉ. रुद्रमणि के मार्गदर्शन में डॉ. धर्मेंद्र कुमार पिप्पल और डॉ. रजनीश कुमार ने प्रशिक्षण समन्वित किया। एंडोस्कोपी कार्यशाला में डॉ. जी. सिद्धेश के निर्देशन में डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. रोहित कुमार सिंह और डॉ. आनंद पांडेय ने प्रशिक्षण दिया।
आयोजन में डॉ. सौरभ केडिया, डॉ. हरिकेश यादव और डॉ. अजय यादव भी शामिल रहे। एआई कार्यशाला में डॉ. मयंक जैन के निर्देशन में डॉ. अभिषेक जीना, डॉ. मुकुल सिंह और डॉ. संतोष कुशवाहा ने जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और शोधपत्र लेखन की जानकारी दी।
वहीं, सर्जिकल नर्सिंग कार्यशाला में प्रो. डॉ. रेणुका केके ने मरीजों की देखभाल और घाव प्रबंधन के गुर सिखाए। मुख्य वैज्ञानिक सम्मेलन 27 से 29 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर के विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा, शोधपत्र और ई-पोस्टर के माध्यम से सर्जरी की नई उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।