फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From ring road to four lane construction of six lane will be accelerated

गोरखपुर: रिंग रोड से लेकर फोरलेन, सिक्स लेन के निर्माण में आएगी तेजी

Sat, 16 Jul 2022 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 12:09 PM IST
सार

एनएचएआई की चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। जल्द जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन व कालेसर-जगदीशपुर सिक्सलेन का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
From ring road to four lane construction of six lane will be accelerated
गोरखपुर का कालेसर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के चारों ओर रिंग रोड का जाल बिछाने के लिए जल्द ही जंगल कौड़िया से जगदीशपुर फोरलेन का काम भी शुरू हो जाएगा। इसी तरह कालेसर से जगदीशपुर फोरलेन को भी जल्द ही सिक्सलेन बनाया जाएगा। जिले व उसके आसपास प्रभावित सभी फोरलेन, सिक्सलेन और एक्सप्रेव-वे के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर आगमन के दौरान गत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एनएचएआई की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय ने मुलाकात कर सभी चल रही व प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया था। चर्चा के दौरान चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री को बताया कि कालेसर से लेकर जगदीशपुर फोरलेन को सिक्सलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही जंगल कौड़िया से लेकर जगदीशपुर फोरलेन की औपचारिकता भी जल्द पूरी हो जाएगी। जल्द ही गोरखपुर के रिंग रोड का काम भी अंतिम रूप लेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की प्रगति की जानकारी ली और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। चेयरपर्सन ने बताया कि कालेसर से लेकर जगदीशपुर तक फोरलेन सड़क को सिक्सलेन करने का प्रस्ताव है। इससे सिक्सलेन के दोनों तरफ आवासीय योजनाओं को भी विस्तार मिलेगा। जंगल कौड़िया से लेकर जगदीशपुर फोरलेन को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अधिकारियों ने बताया कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन गई है। कुछ प्रक्रिया बची हुई है। जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे की डीपीआर तैयार हो रही है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। शामली एक्सप्रेस-वे का भी सर्वे शुरू होगा। गोरखपुर पहुंचने से पहले चेयरपर्सन ने अयोध्या से लेकर बस्ती तक फोरलेन का निरीक्षण किया। गोरखपुर से लखनऊ तक फोरलेन सड़क को सिक्सलेन में तब्दील किया जाना है।

एनएचएआई परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी ने कहा कि गोरखपुर और आसपास की सभी महत्वपूर्ण लंबित और प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई है। जल्द ही कालेसर से जगदीशपुर सिक्सलेन का काम शुरू होगा। जंगल कौड़िया से जगदीशपुर फोरलेन को लेकर भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी। इसके बनने से शहर के चारों तरफ रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed