फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chhattisgarh teenager kept hidden for two years in gorakhpur

Gorakhpur News: फेसबुक पर दोस्ती, छत्तीसगढ़ की किशोरी को दो साल छिपाकर रखा, गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 11:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी वर्ष 2021 में घर से अचानक गायब हो गई। उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। टीम मुंबई आदि स्थानों पर उसकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Chhattisgarh teenager kept hidden for two years in gorakhpur
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 16 साल की किशोरी को फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने कैंट इलाके के भैरोपुर में छिपाकर रखा था। दो साल से तलाश में जुटी छत्तीसगढ़ पुलिस लोकेशन की जानकारी होने पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंची। फिर कैंट पुलिस की मदद से भैरोपुर से किशोरी को मुक्त कराया गया।आरोपी सोनू कुमार पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस दोनों को साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन


आरोपी सोनू पासवान कैंट इलाके के सिंघड़िया के आदर्शनगर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी वर्ष 2021 में घर से अचानक गायब हो गई। उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। टीम मुंबई आदि स्थानों पर उसकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस बीच किशोरी ने अपने कुछ रिश्तेदारों से भैरोपुर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बैंक खाते में कुछ पैसा मंगवाए। बैंक अकाउंट मोबाइल नंबर से लिंक होने की वजह से छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के गोरखपुर में होने की लोकेशन मिल गई। इस आधार पर रायपुर पुलिस टीम शुक्रवार सुबह भैरोपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लिव इन का परिणाम: चंद पलों की मोहब्बत और फिर जिंदगी भर का जख्म दे रहे दरिंदे, कई युवतियां खा चुकी हैं धोखा

इंजीनियरिंग काॅलेज पुलिस की मदद से संचालक को उठाया। फिर उससे पूछताछ के बाद किशोरी तक पुलिस पहुंच गई। किशोरी के बताने पर आरोपी पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि उसकी दोस्ती किशोरी से फेसबुक पर हुई थी। फिर किशोरी घर से नाराज होकर उसके पास आ गई। वह सिंघड़िया आदर्श नगर में रहता था। लेकिन, लड़की के आने के बाद भैरोपुर में किराए के कमरे में लड़की संग रहने लगा।

इसे भी पढ़ें: पांच दिन बाद भी सड़क के किनारे पड़ी है दरिंदगी की शिकार किशोरी की साइकिल, तोड़ दिया था दम

प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग में कैंट पुलिस गई थी। कागजी कार्रवाई पूरी कर छत्तीसगढ़ पुलिस किशोरी और आरोपी को साथ लेकर चली गई।
 

पिता बड़ी बहन से करते है दुलार, मुझे तो कभी अपना समझा ही नहीं

आरोपी सोनू पासवान ने किशोरी के नासमझी का फायदा उठाया। दरअसल, किशोरी को लगता है कि उसके पिता सिर्फ उसकी बड़ी बहन को ही दुलार करते हैं, उसकी अनदेखी करते हैं। बस इसी वजह से वह परेशान थी और इसी बीच सोशल मीडिया की मदद से आरोपी सोनू उसकी जिंदगी में आ गया।

उसे गुमराह कर बड़े-बड़े सपने दिखाए और फिर एक दिन किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया और उसके साथ रहने को राजी हो गई। किशोरी ने पुलिस को बताया, वह अपनी मर्जी से आई है। वर्तमान में बालिग है। कहा कि, पिता बड़ी बेटी को जॉब व मोबाइल आदि की छूट देते थे, पर उसे नहीं।

लड़के की मां बोली, मैं उसे घर भेजने वाली थी
किशोरी को भैरोपुर में छिपाकर रखा गया है, इस बात की जानकारी आरोपी सोनू पासवान की मां को भी थी। अब पकड़े जाने के बाद मां ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही वह लड़की को उसके घर भेजने वाली थी, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसलिए उसे सुरक्षित रखकर समझा रही थी। लेकिन, पुलिस को अब तक न बताने के सवाल पर चुप्पी साध ली। पुलिस उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed