{"_id":"62c653f4bee8972ecc765314","slug":"friends-killed-young-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में यार बने कातिल: दोस्तों ने की थी युवक की हत्या, चिलम पीने के दौरान विवाद में की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में यार बने कातिल: दोस्तों ने की थी युवक की हत्या, चिलम पीने के दौरान विवाद में की थी वारदात
Thu, 07 Jul 2022 09:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:03 AM IST
सार
गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो के टोला हटवा निवासी नंदकिशोर भारती का 30 वर्षीय बेटा हरिओम नशे का आदी था। वह सोमवार शाम अमरुतानी गया था। वहां दो अन्य साथी विकास और सन्नी के साथ चिलम पी रहा था। चिलम में साफी नहीं देने की बात पर हरिओम का सन्नी और विकास से विवाद हो गया। इसपर रात तकरीबन आठ बजे गमछे से हरिओम की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके के अमरुतानी में हरिओम भारती की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी ने बताया कि चिलम पीने के दौरान साफी के लिए कपड़ा न देने के विवाद में गमछे से गला कसकर हत्या की गई थी। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान चकरा अव्वल निवासी सन्नी के रूप में हुई है। उसका साथी विकास उर्फ रामचेलु फरार है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो के टोला हटवा निवासी नंदकिशोर भारती का 30 वर्षीय बेटा हरिओम नशे का आदी था। वह सोमवार शाम अमरुतानी गया था। वहां दो अन्य साथी विकास और सन्नी के साथ चिलम पी रहा था।
विज्ञापन
चिलम में साफी नहीं देने की बात पर हरिओम का सन्नी और विकास से विवाद हो गया। इसपर रात तकरीबन आठ बजे गमछे से हरिओम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
सुबह शव देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास पड़ी बाइक से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित सनी उर्फ सन्नी को राजघाट पुल के नीचे बैकुंठधाम घाट से बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली राजघाट पुलिस को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।