फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Freight increased after becoming Business Development Unit in Railways

रेलवे अपडेट: बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट बनी तो बढ़ गया माल भाड़ा, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

Sat, 13 Mar 2021 05:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Freight increased after becoming Business Development Unit in Railways
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद रेलवे में माल भाड़ा बढ़ गया है। यह संभव हुआ है बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट से, जिसका गठन सभी रेलवे जोन के मुख्यालय और मण्डल स्तर पर किया गया है।

विज्ञापन

 

 पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि माल लदान वित्त वर्ष 2021-21 समाप्त होने के पूर्व ही 11 मार्च,2021 तक 1145.68 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में माल लदान 1145.61 से अधिक है। मार्च, 2021 माह में माल लदान में वृद्धि का यह क्रम पूरे भारतीय रेल पर जारी है। मार्च, 2021 माह में 11 मार्च,2021 तक 43.43 मिलियन टन का लदान हुआ जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिषत अधिक है।

विज्ञापन


कहा कि दिन-प्रतिदिन के आधार पर 11 मार्च,2021 को भारतीय रेल पर 4.07 मिलियन टन का लदान हुआ है, जो गत वर्ष के इसी दिन की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। 12 मार्च,2021 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर 2.4313 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.5 प्रतिषत अधिक है। इसी प्रकार माह मार्च,2021 में 12 मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे पर गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 107.10 प्रतिषत माल लदान अधिक हुआ । 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में बढ़ोत्तरी हेतु मंडल एवं मुख्यालय स्तर पर गठित ‘बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट‘ के विपणन प्रयासों तथा मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि तथा मालगोदामों में अपेक्षित सुधार एवं विकास के कार्यों के फलस्वरूप माल लदान में वृद्धि हो रही है।



पुराने आई.सी.एफ. कोचों को एन.एम.जी. वैगनों में परिवर्तित किये जाने के फलस्वरूप आॅटोमोबाइल लदान में वृद्धि हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर हल्दी रोड स्टेषन से बांग्लादेश के लिए आटोमोबाइल की बुकिंग की जा रही है, जो पूर्व में सड़क मार्ग से होता था। इसी प्रकार नौतनवा स्टेषन आटोमोबाइल टर्मिनल के रूप में विकसित हुआ, जिससे रेल मार्ग से यहाँ आकर नेपाल को जाने वाला माल यहीं अनलोड कर भेजा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed