फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Free vaccine campaign started at 136 booths in Gorakhpur district

Corona: कोरोना को है हराना, एहतियाती डोज जरूर लगवाना

Sat, 16 Jul 2022 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 09:49 AM IST
सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को 75 दिनों (30 सितंबर) तक निशुल्क एहतियाती डोज लगाई जानी है। एहतियाती डोज, दूसरी डोज लेने के छह माह अथवा 26 सप्ताह पूरा होने पर ही लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Free vaccine campaign started at 136 booths in Gorakhpur district
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोनारोधी टीके की एहतियाती डोज मुफ्त लगाने का अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा की देखरेख में जिले के सभी 136 सरकारी बूथों पर टीके की एहतियाती डोज लगाने की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने की। ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल ने टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को 75 दिनों (30 सितंबर) तक निशुल्क एहतियाती डोज लगाई जानी है। एहतियाती डोज, दूसरी डोज लेने के छह माह अथवा 26 सप्ताह पूरा होने पर ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को कोरोनारोधी टीके की तीनों डोज अवश्य लगवानी चाहिए। इससे प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सरकार लोगों की सेहत की बेहतरी के प्रति गंभीर है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही, सीएचसी अधीक्षक डॉ मणि शेखर, सांसद प्रतिनिधि हरिओम जायसवाल, बीसीपीएम विमलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.25 लाख लोगों को लगनी है एहतियाती डोज

सीएमओ ने बताया कि जिले में 18 से 59 आयु वर्ग के करीब 3.25 लाख लोगों को निशुल्क एहतियाती डोज लगाई जानी है। अभी तक एहतियाती डोज शुल्क देकर सिर्फ निजी अस्पतालों में लगवाई जा सकती थी। इस व्यवस्था के तहत अब तक लगभग 2,000 लोगों ने टीकाकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed