{"_id":"60d1f39e8ebc3e2d6c644778","slug":"free-popcorn-making-machine-will-be-available-for-self-employed-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: स्वरोजगार के लिए मुफ्त मिलेगी पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: स्वरोजगार के लिए मुफ्त मिलेगी पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Tue, 22 Jun 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:58 PM IST
सार
स्वरोजगार के लिए मुफ्त में आधुनिक पॉपकॉर्न मशीन सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। हालांकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन प्राथमिकता भुर्जी जाति के अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
रोजगार। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति या अन्य किसी जाति के हैं तो आपको स्वरोजगार के लिए मुफ्त में आधुनिक पॉपकॉर्न मशीन सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। हालांकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन प्राथमिकता भुर्जी जाति के अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति व अन्य जाति के परंपरागत कारीगरों को आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन नि:शुल्क वितरित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिले में पॉपकॉर्न उत्पादन व बिक्री कार्य करने वाले पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति के इच्छुक लाभार्थीगण अन्य जाति के परंपरागत कारीगर अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, प्रधान का निवास प्रमाण व संस्तुति पत्र, बैंक खाता की प्रमाणित प्रति तथा सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा नाम पिता/पति का नाम व पूर्ण पता, मोबाइल फोन नंबर सहित आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के कार्यालय में 30 जून तक जमा कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एनपी मौर्य ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सत्यापन के बाद समिति द्वारा पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। फिलहाल 15 मशीनें वितरित करने की योजना है।
विज्ञापन