फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   free admission in private schools third phase program continues due to Covid

गोरखपुर: प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश का एक और मौका, 25 जून से 15 जुलाई तक होगा ऑनलाइन आवेदन

Thu, 24 Jun 2021 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 12:31 PM IST
सार

कोविड के चलते तीसरे चरण के प्रवेश का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
free admission in private schools third phase program continues due to Covid
स्कूली बच्चे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए शासन ने एक और मौका दिया है। इच्छुक अभिभावक अब तीसरे चरण के तहत ऑनलाइन आवेदन rte25.upsdc.gov.in पर 25 जून से 15 जुलाई के बीच कर सकेंगे।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 18 जुलाई तक बीएसए कार्यालय को ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन पूरा करना होगा। 20 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूल का आवंटन करना होगा। 30 जुलाई तक स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार-2009 के तहत निजी स्कूलों में प्री-नर्सरी और कक्षा-एक में सीट के सापेक्ष 25 फीसदी मुफ्त दाखिला दुर्बल आय वर्ग के बच्चों को देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं की फीस शासन द्वारा विद्यालयों को भेजी जाती है। जबकि, बच्चों के अभिभावकों को यूनीफॉर्म व किताबों के लिए पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन का कार्यक्रम शासन ने जारी किया है। 25 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में 2885 बच्चों का चयन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दो चरणों में अब तक 2885 बच्चों का निशुल्क प्रवेश होगा। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मार्च में आमंत्रित किए गए थे। 4266 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सत्यापन में 3048 फॉर्म सही मिले थे। इनमें से लॉटरी के माध्यम से 2196 विद्यार्थियों को स्कूल का आवंटन हुआ। शेष 852 को सीटें भर जाने की वजह से मायूस होना पड़ा। दूसरे चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अप्रैल में मंगाए गए थे, मगर कोरोना महामारी के चलते आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया था। जिले से 2391 ऑनलाइन आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे। सत्यापन के दौरान 1866 फार्म सही मिलने पर इन्हें लॉटरी में शामिल होने का मौका दिया गया। इनमें से 689 बच्चों को स्कूल का आवंटन किया गया है।

135 स्कूल आवंटन पत्र बंटे
आरटीई के तहत पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से हुए स्कूल आवंटन के लाभार्थियों को आवंटन पत्र का वितरण नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया गया। पहले दिन 135 स्कूल आवंटन पत्र बांटा गया। चयनित लाभार्थियों को आवंटन पत्र लेकर चयनित विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कराना होगा। अगर कोई भी स्कूल प्रवेश देने में आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed