फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters went abroad on fake passports If they do not return, the property will be seized

Gorakhpur News: फर्जी पासपोर्ट पर विदेश गए जालसाज, नहीं लौटे तो कुर्क होगी संपत्ति

Tue, 09 Jan 2024 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Jan 2024 10:25 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गलत तरीके से पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गए जालसाजों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी नहीं आए तो इनाम घोषित और फिर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस फरार घोषित कर विवेचना पूरी कर चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

विज्ञापन
Fraudsters went abroad on fake passports If they do not return, the property will be seized
पासपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 फर्जी नाम-पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश में बसे जालसाजों पर अब पुलिस शिकंजा कसेगी। नहीं लौटे तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। एसएसपी ने लंबित विवेचना की समीक्षा के बाद लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने साफ कर दिया गया है कि इसके बाद फरार दर्शाते हुए विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी जाए। पुलिस फरार होने पर इनाम घोषित करेगी और फिर इसकी मदद से लिखापढ़ी कर कोर्ट से 82 व 83 हाजिर कर संपत्ति को कुर्क कर देगी। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में जिले में 19 इस तरह के मुकदमों की विवेचना लंबित है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के साउथ इलाके के कई थानों में फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पासपोर्ट एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। आंकड़े के अनुसार बड़हलगंज, गोला, गगहा, बेलीपार, खजनी आदि थानों में वर्ष 2022 व 2023 में दर्ज 19 मुकदमों की विवेचना अभी तक लंबित है। क्योंकि आरोपी वर्तमान में विदेश में हैं। विवेचनाओं को पूरा व आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने मातहतों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराएगी। साथ ही कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर इनाम घोषित कराएगी। वहीं विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर जांच पूरी कराने के में मदद ली जाएगी। एसएसपी ने एडिशन एसपी को विवेचना पूरी कराने के लिए पासपोर्ट ऑफिस से संपर्क करने को भी कहा है, ताकि वहां से पुलिस को जानकारी मिल सके।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गलत तरीके से पासपोर्ट बनाकर विदेश भाग गए जालसाजों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी नहीं आए तो इनाम घोषित और फिर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस फरार घोषित कर विवेचना पूरी कर चार्जशीट भी दाखिल करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed