{"_id":"63f701226b0d0392a40d1946","slug":"fraudster-stole-1-55-lakhs-from-retired-soldier-account-investigation-started-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर सैनिक के खाते से जालसाज ने 1.55 लाख उड़ाए, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर सैनिक के खाते से जालसाज ने 1.55 लाख उड़ाए, जांच शुरू
Thu, 23 Feb 2023 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:31 AM IST
सार
हरेंद्र मिश्रा वायु सेना से सार्जेंट पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली गया था। 17 फरवरी को अपने मोबाइल में फास्ट टैग (टोल टैक्स का शुल्क कार्ड) का बैलेंस चेक कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालसाजों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करा कर शाहपुर इलाके के सैनिक विहार निवासी पूर्व सैनिक हरेंद्र प्रसाद मिश्रा के दो खातों से 1.55 लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में बुधवार को पुलिस मुकदमा दर्ज किया।
हरेंद्र मिश्रा वायु सेना से सार्जेंट पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली गया था। 17 फरवरी को अपने मोबाइल में फास्ट टैग (टोल टैक्स का शुल्क कार्ड) का बैलेंस चेक कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले बताया कि आप एनी डेस्क ऐप डाउनलोड कर लीजिए, आपका जो भी पैसा कटा होगा, आपके खाते में वापस आ जाएगा। रिटायर सैनिक जालसाज के बहकावे में आ गए। रात में मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक बैंक खाते से 55 हजार और दूसरे खाते से दो बार में एक लाख रुपया निकाला गया है। उन्होंने साइबर पुलिस को इसकी सूचना दी। बुधवार को शाहपुर पुलिस अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।