फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudster posing as CM OSD caught with friend in Gorakhpur

सीएम का ओएसडी बन करता था ठगी: जालसाजी का तरीका जान पुलिस भी चकराई, रुपये के लिए चंदन बन जाता था किन्नर

Thu, 24 Aug 2023 05:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि आरोपी का पैन कार्ड पुणे के पते पर है तो आधार कार्ड बलिया के पते पर है। खुद चार अलग-अलग नाम से पहचान पत्र बनवाने वाला चंदन समय पड़ने पर किन्नर चांदनी बनकर भी ठगी करता था।

विज्ञापन
Fraudster posing as CM OSD caught with friend in Gorakhpur
जालसाज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर पुलिस के हाथ एक बड़ा जालसाज लगा है। वह कभी सीएम का ओएसडी तो कभी खुद मंत्री या फिर पीए बनकर आम लोगों से काम कराने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को साथी संग बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काम कराने के लिए अफसरों को फोन कर काम करने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन


वहीं थानेदार को फोन कर खरी-खोटी तक सुना देता था। गोरखपुर एसएसपी के पीए और फिर उनसे दर्जा प्राप्त मंत्री बनकर पिपराइच के एक मामले में दबाव बनाने के साथ ही उसने झंगहा एसओ को फोन पर निलंबित कराने की चेतावनी तक दे डाली थी। झंगहा थानेदार ने इस मामले में केस दर्ज कराया और जांच की गई तो मामला खुलकर सामने आया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नोट बनाने वाले वीडियो ने चमकाया और जेल भी पहुंचाया, बैंक की मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी असलियत
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि इसका पैन कार्ड पुणे के पते पर है तो आधार कार्ड बलिया के पते पर है। खुद चार अलग-अलग नाम से पहचान पत्र बनवाने वाला चंदन समय पड़ने पर किन्नर चांदनी बनकर भी ठगी करता था। पकड़ा गया चंदन उर्फ चांदनी, किन्नर पुष्पा मूलरूप से बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव का निवासी है। जबकि, इसका साथी देवरिया के गौरीबाजार के देवतहा गांव का रहने वाला अशोक यादव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed