{"_id":"650c066b8ae5d7c51905de35","slug":"fraudster-absconds-with-woman-jewelery-on-pretext-of-exorcism-police-engaged-in-investigation-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: झाड़-फूंक के बहाने महिला के गहने लेकर जालसाज फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: झाड़-फूंक के बहाने महिला के गहने लेकर जालसाज फरार, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 21 Sep 2023 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:34 PM IST
सार
युवक ने उनसे एक गिलास पानी और थोड़ा नमक मंगवाया और कहा कि आपके घर में लांघन पड़ा है। गिलास के पानी को घर के अंदर गिराने को कहा। फिर कुछ जेवरात साफ कपड़े में बांधकर लाने के लिए कहा। सुजाता ने कपड़े में लपेटकर जेवरात उसे दे दिया।
विज्ञापन
झंगहा इलाके में झाड़-फूंक का झांसे में ठगी का शिकार हुई महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के दुबे टोला निवासी सुजाता से झाड़-फूंक के बहाने दो लाख रुपये का जेवरात लेकर जालसाज फरार हो गए। बाइक से आए युवक ने पति द्वारा भेजे जाने की बात कहते हुए सुजाता को झांसे में लिया। फिर गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच-पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, दुबे टोला निवासी सुजाता के पति पवित्र कुमार मंडल क्षेत्र के विक्रम चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बुधवार दोपहर में सुजाता अकेले ही घर पर थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे 40 वर्षीय युवक ने कहा कि आपके कमर में हमेशा दर्द रहता है, उसी का झाड़-फूंक करने के लिए आपके पति ने भेजा है। सुजाता उसके झांसे में आ गईं।
युवक ने उनसे एक गिलास पानी और थोड़ा नमक मंगवाया और कहा कि आपके घर में लांघन पड़ा है। गिलास के पानी को घर के अंदर गिराने को कहा। फिर कुछ जेवरात साफ कपड़े में बांधकर लाने के लिए कहा। सुजाता ने कपड़े में लपेटकर जेवरात उसे दे दिया।
विज्ञापन
सुजाता का मोबाइल फोन युवक ने पहले ही ले लिया था। इसी बीच सुजाता जैसे ही किसी काम से घर में गईं, युवक गहने लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।