फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudster absconding with woman mangalsutra on pretext of extortion

UP News: झाड़-फूंक के बहाने महिला का मंगलसूत्र लेकर जालसाज फरार, साधु का वेश धारण कर कार से आए थे तीन युवक

Thu, 01 Sep 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 10:50 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि हाल के दिनों में जालसाजी की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जो वारदातें सामने आई हैं, उसमें शामिल आरोपियों की तलाश सीसी टीवी फुटेज की मदद से भी पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Fraudster absconding with woman mangalsutra on pretext of extortion
जालसाजी की शिकार हुईं शारदा, सीसीटीवी में कैद हुई फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के पियारेपुर टोला में बुधवार सुबह झाड़-फूंक के बहाने जालसाज महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। कार से आए तीन जालसाजों ने वारदात को अंजाम दिया है। रास्ते में एक मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कार की फोटो कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल के दिनों में झाड़-फूंक के बहाने हुई यह चौथी वारदात है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी शारदा पत्नी रामधनी बुधवार को घर में अकेली थीं। उसी समय कार से साधु का वस्त्र धारण किए तीन जालसाज आए और प्रधान सिद्धू पासवान के बारे में पूछे। शारदा, प्रधान की चाची हैं, इस वजह से उससे बात करने लगी।
विज्ञापन


जालसाजों ने कहा कि आपके शरीर में हमेशा दर्द रहता है और आप हमेशा उलझन में रहती हैं। इसका निराकरण करने के लिए हम कुछ उपाय बताते हैं। गिलास में पानी लाइए और मंत्र पढ़कर फूंक दे रहे हैं और उसमें मंगलसूत्र डालकर पीजिएगा तो सारी परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तीनों जालसाज महिला के गले से मंगलसूत्र निकलवाकर झाड़-फूंक करने लगे और फिर दो जालसाज कार में बैठ गए। कुछ देर बाद तीसरा जालसाज मंगलसूत्र लेकर जल्दी से कार में बैठा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग एकत्र होते, तब तक आरोपी फरार हो गए थे।

 

दो महीने में इस तरह की चौथी वारदात

  • जुलाई 2022 : रामगढ़ताल इलाके के नहर रोड के पास हॉस्पिटल से लौट रही सहारा इस्टेट की महिला से झाड़-फूंक के बहाने जालसाज गहने, नकदी व रुपया लेकर फरार हो गए थे।
  • 25 अगस्त 2022 : धर्मशाला पुलिस चौकी के पास रिटायर्ड दरोगा गीता से झाड़-फूंक के बहाने जालसाज गहने लेकर फरार हो गए थे।
  • 26 अगस्त : गुलरिहा इलाके के करमौरा गांव में हार्डवेयर व्यापारी रविंद्र सिंह की पत्नी संध्या से झाड़-फूंक के बहाने जालसाजी हुई थी।
  • 31 अगस्त : गुलरिहा इलाके में महिला से झाड़-फूंक के बहाने मंगलसूत्र की जालसाजी।

इन तरीकों को अपनाते हैं जालसाज

  • घर में झाड़-फूंक कर समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी।
  • रास्ते में चलते हुए आंख बंद करने पर देवी-देवताओं का दर्शन होने।
  • गहना और नकदी की पूजा करके समस्या का समाधान कराने के बहाने ठगी।
  • भगवान का दर्शन कराकर नोट को दोगुना कराने के बहाने ठगी।
  • पैदल जा रहे लोगों के कपड़ों पर कोई गंदी वस्तु फेंककर ध्यान बांटना।
  • सस्ती सोने की गुल्ली दिखाकर पुरानी ज्वेलरी लेकर फरार हो जाते हैं।
  • घर में कीमती चीजें गड़ी होने का हवाला देकर ठगी।
  • घर के पुराने गहनों को चंद पलों में चमकाने के बहाने।


ये बरतें सावधानी

  • किसी अंजान व्यक्ति को घर में न आने दें।
  • अकेली महिला के घर में होने पर दरवाजा न खोलें।
  • राह चलते समस्या दूर करने के बहाने नकदी मांगने वालों से सतर्क रहें।
  • देवी-देवताओं के दर्शन का झांसा देकर नोट दोगुना करने वालों से बचें।
  • साधु के वेश में गली मोहल्लों में घूमने वालों की बातों में न आएं।
  • किसी पर कोई संदेह हो तो पास पड़ोस के लोगों को जानकारी दें।
  • संदिग्धों के मामले में पुलिस को सूचना देकर मदद मांगें।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि हाल के दिनों में जालसाजी की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जो वारदातें सामने आई हैं, उसमें शामिल आरोपियों की तलाश सीसी टीवी फुटेज की मदद से भी पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed