फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of five lakhs in the name of setting up tower

Gorakhpur News: टॉवर लगाने के नाम पर पांच लाख की जालसाजी, रुपये मांगने पर दी थी धमकी- केस दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Mar 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs in the name of setting up tower
fir in
गोरखपुर में टॉवर लगवाकर 20 हजार रुपये महीना कमाने का झांसा देकर जालसाज ने पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। कई माह गुजरने के बाद भी टॉवर नहीं लगने पर पीड़ित ने जब संपर्क किया तो पता चला कि उसके साथ जालसाजी हो गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर जालसाज के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर नैयापार खुर्द निवासी शाहिद अंसारी, फिरोज अंसारी और मनीष सिंह के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने, धमकी और एससी-एसटी की धारा में केस दर्ज कर लिया। एम्स इलाके के रजही निवासी अभिषेक कन्नौजिया ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी जमीन रजही के पास है। उनकी मुलाकात शाहिद अंसारी से हुई।
विज्ञापन


शाहिद ने कहा कि आप के पास जमीन है। टाॅवर लगाने के लिए मनीष सिंह एरिया मैनेजर द्वारा इसी लोकेशन पर जमीन मांगी जा रही है, आप एग्रीमेंट करके यह जमीन हमें टावर लगाने के लिए दे दीजिए। 20 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद अंसारी की बातों पर विश्वास करके आधार कार्ड व बैंक पासबुक और छपे पेपर पर हस्ताक्षर बनाकर दे दिया। कुछ दिनों बाद शाहिद ने कहा कि इस लोकेशन पर कई लोग अपना जमीन टाॅवर लगाने के लिए दे रहे हैं साथ ही रुपये भी दे रहे हैं, अब आपका नहीं हो पाएगा।

यदि आपको लगवाना है तो रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उनकी बातों पर तैयार हो गया और शाहिद अंसारी द्वारा बताए गए खातों में तीन बार में पांच लाख रुपये भेज दिए।

कुछ दिनों बाद शाहिद अंसारी ने कहा कि इस समय हमारे पिता का तबीयत खराब है, अपना बाइक बेच रहे हैं, आप इसे बेचवा दीजिए। अभिषेक ने 50 हजार रुपये देकर शाहिद अंसारी से बाइक खरीद लिया और ट्रांसफर कराने के लिए सेल लेटर पर हस्ताक्षर भी कराया, फोटो भी लिया।


शाहिद अंसारी ने कहा कि आप जाकर अपना नाम आरटीओ में चढ़वा लीजिएगा। एक सप्ताह में बाइक आपको दे देगे। एक माह बीतने के बाद जब अभिषेक शाहिद अंसारी के घर बाइक लेने गया तो वह नहीं मिला। गांव वालों ने उसे बताया कि शाहिद का पूरा परिवार जालसाज है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed