फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of 27.23 lakh in the name of a land deal; FIR registered against seven people.

Gorakhpur News: जमीन कारोबार के नाम पर 27.23 लाख की ठगी, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 27.23 lakh in the name of a land deal; FIR registered against seven people.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। रामगढ़ताल क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी एक व्यक्ति से जमीन के व्यवसाय का झांसा देकर 27.23 लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित शेषनाथ यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पहचान बिछिया ताड़ीखाना निवासी हनुमान यादव से थी। करीब तीन वर्ष पहले हनुमान यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया था, जिस पर भरोसा कर पीड़ित ने विभिन्न माध्यमों से बड़ी रकम उपलब्ध करा दी। आरोप है कि शुरुआत में 18.50 लाख रुपये सीधे हनुमान यादव को दिए गए, जबकि खलील अहमद के खाते में 4 लाख, बाबू नंदन को 13 लाख और नीरज यादव को 7 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा शेष रकम नकद भी ली गई। इस तरह कुल लगभग 51 लाख रुपये की लेनदेन की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पीड़ित ने जब पैसे की मांग की तो आरोपियों ने 23.78 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि लौटाने से इनकार कर दिया। बाद में विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। मामले में पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने बिछिया निवासी हनुमान यादव, दिनेश यादव, खलील अहमद, बाबू नंदन यादव, नीरज यादव, बलिराम यादव और बलवंत यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed