फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud of 1.20 lakh in the name of providing petrol and CNG pump

Gorakhpur News: पेट्रोल और सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी

Fri, 25 Aug 2023 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 1.20 lakh in the name of providing petrol and CNG pump
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के खजांची चौराहा निवासी मार्बल व्यवसायी को सीएनजी और पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर जालसाज ने 1.20 लाख रुपये ठग लिए। शाहपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के खजांची चौराहा निवासी नीतिश ने बताया कि अप्रैल में पेट्रोल पंप लगवाने के लिए गूगल पर नंबर खोज रहा था। इसी दौरान एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप और ईमेल पर वेबसाइट का नाम भेज कर कहा गया कि इस वेबसाइट पर पेट्रोल और सीएनजी पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीड़ित ने जालसाज के झांसे में आकर वेबसाइट पर आवेदन किया।
विज्ञापन

उसके बाद जालसाज ने फोन कर रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 25 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिया। फिर आवंटन पत्र भेज कर 19 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित 95 हजार रुपये भेजकर लेटर लेकर पेट्रोलियम कार्यालय पहुंचा तो विभाग ने फर्जी बताया। उसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना और शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। साइबर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लेनदेन किए गए खाते पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed