फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fourty seven Coronavirus positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मिले 47 नए कोरोना के मरीज, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2117

Thu, 27 Aug 2020 04:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Aug 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
fourty seven Coronavirus positive got in siddharthnagar
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लोटन सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र में एक कोरोना संक्रमित सहित 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 2,117 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1,554 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 543 लोगों का इलाज चल रहा है,जबकि कोरोना से जिले में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। जिले बृहस्पतिवार को 47 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 19 संक्रमित मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें भतीजवापुर गांव 15, प्रतापनगर में तीन और डनोकुइया गांव में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौगढ़ ब्लॉक के जिला जेल, रहवा बाजार, सरला पब्लिक स्कूल, धर्मसिंहवा, परसा शाह आलम, पुरानी नौगढ़, नौगढ़ और अर्बन में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी के डाक बंगला रोड चार और सेवरा गांव में एक संक्रमित मिला। लोटन के ककरहवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन, रमवापुर, ओरकला, पचमा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।


बर्डपुर के कोल्हुआ में एक संक्रमित पाया गया। डुमरियागंज के एलआईसी में एक संक्रमित मिला। जोगिया के हरैया गांव में एक संक्रमित पाया गया। खुनियांव के पथरा, बेलवा और रमापुर में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ के भडवा गांव में एक संक्रमित मिला और दो अन्य स्थानों पर संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed