फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fourth class students fight in Gorakhpur one student serious

Gorakhpur News: गोरखपुर में चौथी कक्षा के छात्रों में मारपीट, एक छात्र गंभीर

Mon, 12 Dec 2022 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पिपरौली।
अमर उजाला ब्यूरो पिपरौली। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 09:51 AM IST
सार

पीड़ित छात्र के परिजनों गीडा थाने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में गीडा एसएचओ राकेश सिंह यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fourth class students fight in Gorakhpur one student serious
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां तहसील क्षेत्र के पिपरौली ब्लॉक अंतर्गत नगवा गांव में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक छात्र घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट विद्यालय में राहुल (11) पुत्र कमलेश कक्षा चार का छात्र है। शनिवार को स्कूल गया था। अचानक उसी के क्लास में पढ़ने वाले बच्चे राहुल से मारपीट करने लगे, जिसकी सूचना कुछ बच्चों द्वारा शिक्षकों को दी गई, लेकिन उसे अनसुना कर शिक्षक अपने कमरे से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन


 तभी फिर किसी छात्र ने आकर सूचना दी कि क्लास रूम में एक बच्चा बेहोश पड़ा है, जिस पर शिक्षकों द्वारा यह कहा गया कि वह नखरा कर रहा हैं। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे को उठकर किसी निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां दवा होने के बाद बच्चा होश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के परिजनों गीडा थाने शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में गीडा एसएचओ राकेश सिंह यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed