{"_id":"5f7ef71cb3e24b51d4292ac1","slug":"fourteen-corona-patient-found-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 178","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 178
Thu, 08 Oct 2020 04:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं पूर्व में पॉजिटिव मिले 10 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2731 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि गुरुवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में छह, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में दो, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो, बघौली क्षेत्र में एक और अन्य जिले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 10 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2731 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 39 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 178 लोग एक्टिव हैं। 2514 लोग ठीक हो चुके हैं। 1722 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3530 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमितों के संपर्क में आए हों, वह खुद अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन