फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four youths found Corona positive who came from Mumbai in Gorakhpur

गोरखपुर में मुंबई से आए चार युवा मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 19

Mon, 18 May 2020 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 May 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Four youths found Corona positive who came from Mumbai in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

मुंबई से आए चार युवा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो सरदार नगर के अवधपुर गांव के रहने वाले सगे भाई हैं। इनके अलावा बांसगांव के भैंसही और बेलघाट का एक-एक युवा कोरोना संक्रमित मिला है। गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि पॉजिटिव मिलने की सूचना पर देर रात पुलिस इन गांवों में पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात बीआरडी ने कोरोना जांच की रिपोर्ट जारी की है। 35 सैंपल की जांच में चार में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें बेलघाट के शाहपुर निवासी वह युवक भी शामिल है जिसे दो दिन पहले निगेटिव आने पर पॉजिटिव मरीजों के साथ बीआरडी में भर्ती करा दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा अवधपुर गांव के दो सगे भाई शामिल हैं। दोनों भाई आठ दिन पहले मुंबई से गांव लौटे। तब से गांव में रह रहे थे। दोनों को शनिवार को जांच के लिए गीडा स्थित डेंटल कॉलेज लाया गया था जहां से उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बांसगांव के भैंसही बुजुर्ग का रहने एक युवक पॉजिटिव मिला है। युवक 9 को ट्रक से मुंबई से आया था। उसे बृहस्पतिवार को  स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंटल कॉलेज लेकर आई थी। जहां से उसकी रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed