{"_id":"616529778ebc3e86ca4059e9","slug":"four-youths-drowned-while-bathing-in-saryu-in-deoria-one-saved-and-three-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सरयू में स्नान के दौरान चार युवक डूबे, एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सरयू में स्नान के दौरान चार युवक डूबे, एक को बचाया
Tue, 12 Oct 2021 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:51 AM IST
सार
स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से चारों युवक डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने रेस्क्यू कर किसी तरह अभिषेक को बचा लिया। जबकि तीन अन्य साथी नदी में लापता हो गए। जिनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव में मंगलवार की सुबह सरयू में स्नान के दौरान चार युवक डूब गए। जिसमें ग्रामीणों ने एक को बचा लिया है, जबकि तीन लापता हैं। चार युवकों के डूबने की खबर आग की तरह फैल गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाए गए युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव के पश्चिम टोला निवासी अजय प्रसाद (20) पुत्र तेजनारायन, अविनाश (19) पुत्र लाल बहादुर, विकास प्रसाद (18) पुत्र मन्नू प्रसाद और अभिषेक पुत्र मनोज गांव स्थित देशी शराब की दुकान के निकट सुबह करीब साढ़े आठ बजे सरयू में स्नान करने गए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी स्नान कर रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से चारों डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। रेस्क्यू कर किसी तरह लोगों ने अभिषेक को बचा लिया। जबकि तीन अन्य साथी नदी में लापता हो गए। जिनकी तलाश कराई जा रही है। वहीं आनन-फानन अभिषेक को इलाज के लिए बरहज सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने बताया कि नहाने के दौरान चार युवक डूब गए हैं। जिनमें एक को बचा लिया गया है। शेष की तलाश कराई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनन्द, तहसीलदार सतीश कुमार, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, एसआई वीरेन्द्र मौर्य, मिथिलेश आदि पहुंच गए।