फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four-wheelers are stolen and smuggled in disguised as ambulances; raids are underway to find the henchmen of the arrested accused.

Gorakhpur News: शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Four-wheelers are stolen and smuggled in disguised as ambulances; raids are underway to find the henchmen of the arrested accused.
- चार पहिया वाहन चोरी कर उसे एंबुलेंस का रूप देकर करते हैं तस्करी, गिरफ्तार आरोपी के गुर्गों की तलाश में दबिश
विज्ञापन


गोरखपुर। चार पहिया वाहन चोरी कर उन्हें एंबुलेंस का रूप देकर हरियाणा से बिहार शराब तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात बुलंदशहर निवासी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर 13,730 रुपये बरामद किए। उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
छह फरवरी 2026 की रात छात्रसंघ चौराहे निवासी जयेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी कार घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी गायब थी। कैंट थाना पुलिस ने सात फरवरी को अज्ञात पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी तरह 21 फरवरी की रात रामगढ़ताल क्षेत्र के आजाद नगर पूर्वी निवासी विंद्रेश यादव की चार पहिया गाड़ी चोरी हो गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात बुलंदशहर के पीतमपुर, छतारी निवासी ताज मोहम्मद को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह हापुड़ निवासी अजय और हिसार के रहने वाले सुमित के साथ मिलकर चोरी की गाड़ियों को एंबुलेंस का रूप देता है। इन वाहनों का इस्तेमाल हरियाणा से बिहार शराब तस्करी के लिए किया जाता था। आरोपी ने बताया कि चोरी की गाड़ी होने के कारण पकड़े जाने का खतरा नहीं रहता था। जयेंद्र प्रताप सिंह व विंद्रेश की चोरी की गई गाड़ियों को भी एंबुलेंस बना दिया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी ताज मोहम्मद पर गोरखपुर के अलावा आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और संभल जिलों में वाहन चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed