फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four trains including Gorakhdham will run via Aishbagh

यात्रीगण ध्यान दें: ऐशबाग के रास्ते चलेंगी गोरखधाम समेत चार ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 24 Nov 2022 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Nov 2022 11:58 AM IST
सार

 रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चल रही 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 दिसंबर, 2022 से 29 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दिया है। ट्रेन के चलने का समय, ठहराव एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगी।

विज्ञापन
Four trains including Gorakhdham will run via Aishbagh
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए रेल प्रशासन ने ब्लॉक दिया है। इसके चलते 23 से 29 नवंबर तक चार ट्रेनों को पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग के रास्ते चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों का रास्ता बदलेगा

  • भटिंडा से 23 से 28 नवंबर तक चलने वाली 12556 भटिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस मानकनगर-ऐशबाग- मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन
  • गोरखपुर से 23 से 29 नवंबर तक चलने वाली 12555 गोरखपुर-भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पोरबंदर से 24 एवं 25 नवंबर को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आलमनगर-लखनऊ जं.-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 23 से 29 नवंबर तक चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी।


दो दिसंबर से 29 जनवरी तक चलेगी हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चल रही 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 2 दिसंबर, 2022 से 29 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दिया है। ट्रेन के चलने का समय, ठहराव एवं कोच संरचना पूर्ववत रहेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed