{"_id":"60ae04e58ebc3e2c1b52e2f5","slug":"four-thousand-people-of-gorakhpur-division-took-loan-of-72-crores-from-government-banks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मंडल: कोरोना की मार, कुछ लोग हुए कर्जदार तो कुछ हो गए डिफाल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मंडल: कोरोना की मार, कुछ लोग हुए कर्जदार तो कुछ हो गए डिफाल्टर
Wed, 26 May 2021 01:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 May 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अप्रैल और मई माह में गोरखपुर मंडल के चार हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न सरकारी बैंकों से 72 करोड़ रुपये से अधिक का व्यक्तिगत कर्ज लिया है। वहीं, मंडल के करीब 10 हजार लोग विभिन्न सरकारी बैंकों के 363 करोड़ रुपये की कर्ज राशि नहीं चुका पाए हैं। अब बैंकों की ओर से लोगों से कर्ज की राशि चुकाने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से उद्योगों की स्थिति थमी हुई है। बाजार बंद हैं। कारोबार ठप है। इस वजह से विभिन्न फैक्ट्रियों और दुकानों में काम करने वालों के सामने पिछले दो महीने से जीवनयापन का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में लोगों ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर गुजारा किया है।
वहीं, अप्रैल और मई माह में काफी संख्या में कारोबारी और वेतनभोगी बैंक से लिए कर्ज की किस्त नहीं चुका पाए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के शुरू होने के बाद से डिफॉल्टरों की संख्या काफी बढ़ी है। ऐसे लोगों को किस्त जमा करने के लिए रिमाइंडर भेजा रहा है।

बैंक डिफॉल्टरों की संख्या राशि (करोड़)
भारतीय स्टेट बैंक 4174 194
पंजाब नेशनल बैंक 3284 151
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1766 13.81
इंडियन बैंक 215 05.70
बैंक पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या राशि (करोड़)
भारतीय स्टेट बैंक 3761 60.30
पंजाब नेशनल बैंक 116 05.15
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 109 02.30
इंडियन बैंक 137 03.23